क्या अक्सर आप अचानक रात को जाग जाते हैं? यह सही नहीं, जानिए इसके कारण

सेहतराग टीम

अक्सर कई लोग रात में अचानक नींद खुलने की शिकायत करते हैं। लेकिन ये क्यों होता है ये किसी को नहीं समझ में आता है। आपको बता दें कि इसके पीछे सेहत और वातावरण से जुड़े कई कारण होते हैं। वैसे आधी रात को नींद खुलना कई मायनों में बुरा है। पहली बात एक बार नींद टूट जाए तो फिर आसानी से नहीं आती, दूसरा, इस दौरान नींद लेने की कोशिश करते हैं और बॉडी सो नहीं पाती इसलिए चिड़चिड़ाहट हो जाती है। तीसरा आपके नजदीक सो रहे लोगो को भी दिक्कत होती है और सबसे आखिरी लेकिन महत्वपूर्ण, लगातार अगर रात को इस तरह होता रहे तो आपका बॉडी साइकिल बिगड़ जाता है और कम नींद की वजह सेहत से जुड़ी अन्य परेशानियां आपको घेर लेती हैं।

पढ़ें- जानिए, अगर टहलने जाएं तो कब जाएं, कितनी देर टहलें और इससे क्या फायदे होंगे

देर रात को नींद टूटने के कई कारण हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं। 

बुरा सपना

अक्सर बुरा सपना देखने के बाद दिल की धड़कन तेज हो जाती है जिसके चलते अचानक नींद टूट जाती है। 

तनाव

तनाव आधी रात को नींद टूटने का सबसे बड़ा कारण है। जब आप तनाव में होते हैं या एंग्जाइटी के शिकार होते हैं तो अक्सर रात को आपकी नींद टूट जाती है। तनाव में रहने वाले लोगों को अक्सर ये परेशानी होती है। 

स्लीप एप्निया

ये नींद से संबधित बीमारी है जिसके चलते लोगों को कम नींद आती है और आधी रात में नींद खुल जाती है। दरअसल रात को सांस लेते समय अवरोध होते ही दिमाग सक्रिय हो जाता है और आपकी नींद टूट जाती है। ये आपकी जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है जो अन्य कई बीमारियों को जन्म देती है। इसलिए रोज सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें। 

रोशनी

अच्छी नींद के लिए अच्छा अंधेरा जरूरी है। कुछ लोग कमरे में लाइट जला कर सोते हैं, ऐसा करने से रात को नींद खुल जाना एक आम बात हो गई है। कई बार दरवाजों, खिड़कियों की दरारों  से आती रोशनी भी सो रहे दिमाग को विचलित कर डालती है जिससे नींद खुल जाती है। 

थॉइरायड ग्लैंड

आधी रात को अचानक नींद खुलने का एक कारण थायरॉक्सिन का शरीर में ज्यादा बनना भी हो सकता है। थॉइरॉइड ग्लैंड जब ज्यादा थायरॉक्सिन बनाने लगता है तो इससे रात को नींद खुलने की समस्या होती है। इसलिए आप अपना संपूर्ण थायरॉइड चैकअप कराएं। 

कमरा का तापमान

अक्सर सर्दियों में लोग कमरे को ज्यादा गर्म और गर्मियों में AC चलाकर ज्यादा ठंडा कर लेते हैं। इस तरह के तापमान शरीर के तापमान के अनुकूल नहीं होते। इसलिए आपने गौर किया होगा कि सर्दी में एकाएक पसीना आने के कारण नींद खुल जाती है., आप चादर हटा देते हैं। इसलिए कमरे में वेंटिलेशन जरूर रखें।

इसे भी पढ़ें-

पैरों के बीच तकिया लगाकर सोएं, इन रोज की परेशानियों से छुट्टी मिलेगी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।